हाथरस : बुजुर्ग पर फावड़ा से हमला करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सोते बुजुर्ग पर मंगलवार की देर रात को फावड़े से हमला कर घायल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली के पास ही टीन शेड में सो रहे कस्बा के मोहल्ला पुरबियान निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग रवींद्र कुमार शर्मा पर उसके ही परिवार के युवक विकास ने मंगलवार की रात को फावड़ा से हमला कर दिया था। साथ ही इनके पास ही सो रहे इनके दिव्यांग पुत्र ने जब उनको बचाने की कोशिश की तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। फावड़े के हमले से पिता-पुत्र दोनों ही घायल हो गए।
पिता को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उनका एसएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि दिव्यांग पुत्र दिनेश उर्फ आशू को सहपऊ सीएचसी से ही छुट्टी दे दी गई। बाद में घायल दिव्यांग पुत्र दिनेश की दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस विकास एवं उसके भाई आकाश एवं विशाल उर्फ कान्हा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।