फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः शासन के आदेश की अवहेलना पर एओ बेसिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्थानांतरण के बाद भी अपने पद पर जमे रहने पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा हाथरस के खिलाफ शासन स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की एक प्रति बीएसए को भेजी गई है। वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग श्रेणी क के अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश शासन स्तर से 15 जुलाई 2021 को जारी हुआ था। जिसमें शीलेंद्र कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा हाथरस का भी नाम था।
इनका स्थानांतरण वित्त विश्लेषक जल निगम लखनऊ के पर किया गया था। वित्त विश्लेषक जल निगम लखनऊ का पद महत्वपूर्ण होने के कारण शीलेंद्र कुमार को इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कई बार निर्देश भी दिए गए, लेकिन शीलेंद्र कुमार द्वारा उक्त पद पर योगदान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस प्रकार शीलेंद्र कुुमार द्वारा शासन के आदेश व निर्देशों की अवहेलना की गई। जो कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसके लिए वह दोषी हैं। जिसे लेकर राज्यपाल के आदेश से अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान ने शीलेंद्र कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में कुमार को निदेशक कोषागार निदेशालय लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं इस प्रकरण की जांच के लिए निदेशक कोषागार लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि इस संबंध में शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शासन के आदेश की अवहेलना करने पर किए जाने का जिक्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें