फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों के पास से नकदी, असलाह व अन्य सामान बरामद हुआ है। बदमाशों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के बारे में पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जानकारी दी।
दो अगस्त को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर महर्षि दयानंद डिग्री कॉलेज से पहले नाले के पास रामवीर सिंह निवासी ग्राम भिलोखरी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। रामवीर सिंह गढ़ी बलना तिराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल, जनरल स्टोर की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

लूट की घटना के बाद थाना हाथरस जंक्शन पर मुकदमा दर्ज हुआ। दो अगस्त को हुई व्यापारी के साथ लूट से पहले 29 जुलाई को कोटा रोड आरपीएम कॉलेज बंबा के निकट सेल्समैन से हुई लूट की घटना हुई थी। पुलिस इन वारदातों को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही थी।
हाथरस जंक्शन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने वारदात करने वाले शातिर रामू पुत्र घूरे लाल और राहुल पुत्र राकेश कुमार निवासी मऊ थाना खैर जनपद अलीगढ़ को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मिर्जापुर मोड़ के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को इनके तीसरे साथी की पुलिस को अभी तलाश है।
कुछ महीने पहले की जेल से बाहर आए हैं दोनों अभियुक्त
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। ये पहले भी लूट चोरी आदि के मुकदमा में अलीगढ़ से गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। अभियुक्त रामू के विरुद्ध अलीगढ़ के विभिन्न थानों पर नकबजनी, लूट व आर्म्स एक्ट आदि संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
अलीगढ़ पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला तो रामू भागकर अपनी ससुराल ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन आ गया। यहीं रहकर पैसे लेकर आने जाने वाले लोगों को चिन्हित कर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा।
ये माल हुआ बदमाशों से बरामद
दोनो शातिर लुटेरों से लूटे गए 39000 रुपये, दो तमंचे, तीन कारतूस 315 बोर और अभियुक्तों की निशादेही पर एक बैग (जिसमें बाइक के कागजात व वादी के डीएल, आधार कार्ड व अन्य सामान है) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूला है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह शातिर बदमाश रैकी करने के बाद लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। 29 जुलाई को इन्हीं बदमाशों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र के माहेश्वरी भट्ठे के पास से एक बाइक सवार शराब के सेल्समैन से थैला लूटकर लिया था और भाग गए।। इसमें जो रुपये मिले थे वो आपस में बांट लिये थे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव थाना हाथरस जंक्शन, प्रभारी एसओजी गिरीश चन्द्र गौतम, एसआई अरविन्द कुमार, एसआई संजयपाल राघव, एचसी नरेश चन्द्र, शीलेश कुमार, जवाहर लाल, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, सोनवीर, मयंक कुमार, रीतिक यादव, बबलू सिंह, राजन वर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें