न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के नगर हाथरस के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर की अध्यक्षता में अनुसूचित मोर्चा की नगर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी थे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन के द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रमों में जुट जाएं। सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मिलकर करें।
संचालन नगर महामंत्री कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर रामवीर सिंह माहौर, अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, रजत अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजू राज एडवोकेट, सोनू भारती, मोनू भारती, दंबेश चक, गुड्डू भइया, नरेंद्रपाल सिंह, उमेश माहौर, वीरेंद्र सिंह, सोनू पाथरे, विकास माहौर, माधव सिंह, दीपक माहौर, गौरव आदि थे। संवाद