फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चैतन्य नौ देवी झांकियों के दर्शनों को उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
ब्रह्मकुमारीज द्वारा आयोजित चैतन्य झांकी के कार्यक्रम में सजाई गई नौ देवी की झांकी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज के बैनर तले एसआर कॉप्लेक्स में शनिवार की देर रात महाराजा अग्रसेन जयंती के समापन के दौरान चैतन्य नौदैवी की झांकी दर्शन का कार्यक्रम हुआ। इसमें अग्र बंधुओं ने चैतन्य नौ देवियों के दर्शन कर आरती उतारी। झांकी देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका, स्थानीय प्रभारी राजयोगिनी भावना दीदी ने नवरात्रि के नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि भारत हमारा अध्यात्म प्रधान देश है, जिसकी सभ्यता और संस्कृति बहुत ही श्रेष्ठ है। यह श्रेष्ठ सभ्यता और संस्कृति हमारे त्योहारों में झलकती है। ऐसा ही एक त्योहार नवरात्रि का है।
विज्ञापन

इसमें देवियों का पूजन करते हैं उपवास करते हैं। ब्रह्मा की रात इसी प्रकार जब संसार में अज्ञानता की रात्रि छा जाती है तो ऐसे समय पर ही परमात्मा भी संसार में शक्तियों की उत्पत्ति करते हैं जिससे अंधकार, अज्ञानता समाप्त हो जाती है और मनुष्य जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैला सकता है।
विज्ञापन

मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि अनेको अग्र बंधुओं ने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों को माता की चुनरी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें