फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्रों का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा करते कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया। इस बार जनपद में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण होने के बाद डीआईओएस ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों से 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी हैं। पिछले साल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 25106 और 12वीं के 20174 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस वर्ष 45280 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 92 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। तहसील हाथरस में 27, सासनी में 11, सादाबाद में 30 और सिकंदराराऊ में 24 कॉलेजों को केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग भी ऑनलाइन माध्यम से शासन स्तर से ही कर दी गई है। जिस पर अब 13 जनवरी तक डीआईओएस ने आपत्ति मांगी हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन की सूची कार्यालय परिसर में चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन

यदि त्रुटिवश परीक्षा केंद्र, छात्र आवंटन दूरस्थ परीक्षा केंद्र पर आवंटित हो गए हैं तो प्रत्यावेदन 13 जनवरी तक कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। जिससे जनपदीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण कराया जा सके। यदि निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन दिया गया तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें