फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 24 गांवों को मिलेगी बिजली की ओवरलोडिंग से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 24 गांवों के लोगों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें गर्मी के मौसम में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। गर्मी में अब उन्हें निर्बाध बिजली मिलेगी। घरेलू व नलकूप की लाइन अलग करने का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ लोगों को पर्याप्त बिजली देने की कोशिश कर रही है। इस क्रम में पूर्व में करीब 200 फीडरों को अलग करने का काम हो चुका है। जो कंपनी काम कर रही थी। उसकी बीते साल कार्य अवधि खत्म हो गई। इस कारण जिले के चौबीस गांवों के लोग ओवर लोडिंग की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

इन गांवों में एक लाइन से नलकूप व घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा था। जरा भी फॉल्ट होने पर ग्रामीणों को कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई कंपनी के जरिए घरेलू व नलकूप की लाइन को अलग कराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह काम मार्च के अंत तक पूरा जाएगा। इससे यह है कि गर्मियों में नलकूप व घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेगी। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है 24 गांवों में घरेलू व नलकूप के फीडर अलग करने का काम शुरू हो गया है। जल्द काम पूरा होगा। इससे लोगों को बेहतर आपूर्ति मिलेगी। ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें