न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड हाथरस क्षेत्र के गांव बौनई में एक 17 साल की किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले ही उसकी मां की मौत बुखार से हुई थी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि अभी उनके पास कोई सूचना या रिपोर्ट नहीं आई है। सूचना व रिपोर्ट आते ही आपको सूचित किया जाएगा।
बता दें कि गांव निवासी किशन स्वरूप की पत्नी की दो दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद पुत्री अंकिता को बुखार आया था। परिजन ने उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। संवाद