फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी के युवक की जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जामुनवाला निवासी एक युवक की मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर परिजन शव को कस्बा लेकर आए जहां देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
दरअसल कस्बा के मोहल्ला जामुनवाला निवासी वेदपाल कनाडिया का छोटा भाई हरेंद्र (33) मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पांच सितंबर को हरेंद्र अपने मित्रों के साथ नर्मदा नदी में नहाने के लिए गय था। इसी दौरान भंवर में फंसकर हरेंद्र व उसके दोस्त नदी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी चीख-पुकार सुनकर गोताखोरों ने हरेंद्र के मित्रों को तो बचा लिया लेकिन हरेंद्र डूब गया। काफी तलाश करने के बाद लगभग 30 किमी दूर गोताखोरों ने हरेंद्र के शव को खोज निकाला। सूचना पाकर घर वाले पहुंचे और शव को कस्बा ले आए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें