फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 109 सेक्टर व 14 जोनल मजिस्ट्रेटों को मिली मजिस्ट्रेट की शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। जिले में तैनात सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट में अब मजिस्ट्रेट की शक्तियां निहित कर दी गई हैं। राज्यपाल के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से 10 मार्च तक के लिए तैनात किए गए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अब बतौर मजिस्ट्रेट शक्तियों के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन

यहां जिले में निर्वाचन प्रक्रिया कराए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से 109 सेक्टर व 14 जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा 2022 को लेकर खाका खींचना शुरू कर दिया है। निर्वाचन पर निगरानी को लेकर प्रशासन की ओर से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को नामित किया गया है।
प्रशासन की ओर से जिले में निर्वाचन की निगरानी को लेकर 109 सेक्टर व 14 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अब राज्यपाल के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से इन सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों में मजिस्ट्रेट शक्तियां निहित कर दी गई है।
विज्ञापन

अब मजिस्ट्रेटी शक्तियों के आधार पर निर्वाचन के दौरान होने वाली कार्रवाई कर सकेंगे। इसे लेकर सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें