फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार का प्रकोप जारी, दो अन्य की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू व बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। जिले में बुखार से दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं।
जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला बक्शी निवासी गीतम सिंह (28 वर्ष) की बुखार से मौत हो गई। वह कई दिन से बीमार था। परिजन उसे रात्रि में जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी मौत हो गई। वहीं सहपऊ में भी एक युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। इधर, छह अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 296 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें