न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्र्टी ने स्वास्थ्य विभाग पर बुखार और डेंगू जैसी महामारी को रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सपाइयों ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और तदुपरांत सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सपाई सुबह सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हो गए और वहां धरने पर बैठ गए। सपाइयों का आरोप था कि बुखार महामारी का रूप ले चुका है। जनता इससे त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इसे लेकर लापरवाही बरत रहा है। इस मौके पर सपाइयों ने नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि यदि इसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया तो सपाई और तेज आंदोलन करेंगे।
तदुपरांत सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें जिला व नगरीय क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने, डेंगू के मरीजों की जांच त्वरित कर इलाज शुरू करने, सरकारी अस्पतालों में दवा की कमी दूर करने जैसी मांगें की गई हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि निजी अस्पताल लूट के केंद्र बने हुए हैं। जांच एवं इलाज के नाम पर जनता को लूट रहे हैं। इससे कारण आम जनता परेशान है। इन पर अंकुश लगाया जाए।
ज्ञापन में जिला अस्पताल में डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए वार्डों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ कई गांवों का जिक्र करते हुए वहां मरीजों को इलाज व दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, पूर्व जिला सचिव अनिल कुमार वार्ष्णेय, कैलाश बिहारी गौड़, रामकुमार शर्मा, बुड्ढा पुजारी, हाजी नवाब हसन, चिंटू शर्मा, निखिल अग्रवाल हींग वाले, सियाराम प्रजापति, सुनील कुमार दिवाकर, ओमा लाला पान वाले, जीतेंद्र वार्ष्णेय, गोविंद सिंह सिसौदिया, बालकृष्ण शर्मा उफ़ॱर बालो गुरु, डॉ. आरसी लाल प्रजापति, गोविंद सिंह सिसौदिया, डॉ. एम. खान, योगेश समाधिया, इसाक शाह, टेकपाल कुशवाहा, सुनीता यदुवंशी, दीपू ठाकुर, कल्लू मास्टर, राहुल दिवाकर, अनीता देवी, पुष्पा देवी, संजीव चौधरी, संजू पौनिया, मनीष चौधरी, अनिल दीक्षित, राहुल सागर, रूप किशोर कश्यप आदि थे। संवाद