फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिन भर चली खुदाई, बकरी नहीं निकली पाई, 10 दिन से है बोरिंग में फंसी, दे रही है आवाज

Thu, 07 Dec 2023 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर 10 दिन से नलकूप की बोरिंग में बकरी फंसी हुई है। प्रशासन ने चार-चार जेसीबी मशीन खुदाई को लगा दी हैं, पर बकरी को निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
चार जेसीबी मशीन खुदाई करती हुईं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले 10 दिन से नलकूप की बोरिंग में फंसी बकरी को निकालने के लिए 7 दिसंबर को भी बचाव कार्य जारी रहा। चार जेसीबी को बोरिंग के आसपास खोदाई के कार्य में लगाया गया, लेकिन देर शाम तक बकरी को निकालने में सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन



मुरसान के नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर रोजाना की तरह बकरी चराने गया था। इस दौरान उनकी बकरी नलकूप की बोरिंग में गिर गई। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस चौकी पर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला डिजिटल पर बकरी के बोरिंग में फंसे होने के समाचार लगने के बाद पांच दिसंबर को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बकरी को निकालने का प्रयास किया। 7 दिसंबर को गोरक्षक टीम सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। बकरी के स्वामी मुकेश का कहना है कि बकरी के लिए चारा व पानी रस्सी के जरिये भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए यह पता लगाया है कि वह चारा-पानी ले रही है। बोरिंग में रस्सी डालने से पता चला है कि बकरी करीब 35 फुट गहरी जगह पर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें