फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस महोत्सव: गीतांजलि और गुलाबो ने दी प्रस्तुति, नृत्यांगनाओं संग झूमे दर्शक

Sat, 25 Mar 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

24 मार्च की देर रात हाथरस महोत्सव में लोक नृत्यांगना गीतांजली शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने कान्हा मोर बन आया... सहित कई लोक गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोहा। राजस्थान लोक नृत्य कलाकार पदम् श्री गुलाबो सपेरा ने राजस्थानी नृत्य पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
गुलाबो सपेरा और गीतांजलि शर्मा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस महोत्सव में लोक नृत्यांगना गीतांजली शर्मा और राजस्थानी लोक नृत्य कलाकार गुलाबो सपेरा की प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। दोनों कलाकारों को देखने के लिए दर्शक आंखे बिछाए बैठे थे, प्रस्तुति देख दर्शक नृत्य में मग्न हो गए। 

विज्ञापन




24 मार्च की देर रात हाथरस महोत्सव में लोक नृत्यांगना गीतांजली शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने कान्हा मोर बन आया... सहित कई लोक गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोहा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का डंका फिजी की भूमि पर बजाया गया है। फिजी में हुए कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को खूब सराहा गया है। 
विज्ञापन


पंडाल में लोगों की संख्या कम होने पर कहा कि यहां लोगों की संख्या कम है, लेकिन उत्तम है और सर्वोत्तम है। उन्होंने कहा कि हाथरस में पहली बार नहीं आई हूं। ब्रज की देहरी से मेरा पुराना नाता है। मैं दाऊजी महाराज का प्रणाम कर आशीर्वाद ले रही हूं। यह महोत्सव किसी भी संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का बहुमुखी आयाम है। ऐसे महोत्सव एकता और शांति का संदेश देते हैं।
विज्ञापन


हाथरस महोत्सव में शनिवार की देर रात राजस्थान लोक नृत्य कलाकार पदम् श्री गुलाबो सपेरा ने राजस्थानी नृत्य पर प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थानी नृत्य पर प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, बीएसए इंद्रसेन नाथ, एडीएम बसन्त अग्रवाल, एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें