फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश थमी पर नहीं हुआ फसल नुकसान का आंकलन, तहसील से जिले को नहीं भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिला प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन के लिए तहसील बार राजस्व व कृषि विभाग की टीमें लगाई गई हैं। लेकिन बारिश थमने के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तहसील बार नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बिछी फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। फसल के नुकसान के आकलन में राजस्व विभाग व कृषि विभाग द्वारा लापरवाही की जा रही है। तहसीलों में फसल नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है, जिसके कारण जिला मुख्यालय रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है।

विज्ञापन

 
पिछले दिनों जिले में हुई ओलावृष्टि व बारिश के कारण खेतों में पड़ी आलू की फसल, सरसों, जौ व गेहूं की फसल खराब हो गई थी। खेतों में गेंहू की फसल पूरी तरह से बिछ गई थी। शासन स्तर से बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के नुकसान के आकलन के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन के लिए तहसील बार राजस्व व कृषि विभाग की टीमें लगाई गई हैं। लेकिन बारिश थमने के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तहसील बार नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। यहां तक कि तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान के सूचना के बाबजूद भी अभी तक जिला मुख्यालय को नुकसान के आकलन की रिपोट प्राप्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


इस कारण अधिकारी एक-दूसरे पर बात को टालने में लगे हुए हैं। जिला कृषिअधिकारी आरके सिंह ने बताया कि तहसील सासनी में सर्वाधिक नुकसान की सूचना है, लेकिन अभी तक तहसील से आकलन प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें