फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया अग्निकांड: झुलसने के बाद चार भाईयों की मौत, शव पहुंचते ही मचा हाहाकर, परिवार में छाया मातम

Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिवाली के दिन मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई के रहने वाले ठाकुरदास, सुशील व अनिल व चचेरे भाई लखन ने अपने बहनोई निवासी नौहझील के साथ राया में आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। जिसमें अचानक आग लग गई। झुलसने से चार भाईयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में मातम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के राया के गोपाल बाग में दिवाली के दिन आतिशबाजी बाजार में हुए अग्निकांड की चपेट में मुरसान के गांव बमनई के रहने वाले चचेरे भाई सहित चार भाई झुलस गए थे। उपचार के दौरान चचेरे भाई सहित चारों की 18 नवंबर की सुबह तक दर्दनाक मौत हो गई है। गांव के एक ही परिवार में चार युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। शाम को दो युवकों के शव गांव में पहुंचे। दोनों युवकों के शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि दिवाली के दिन मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई के रहने वाले ठाकुरदास उम्र 35, सुशील उम्र 22 व अनिल उम्र 20 पुत्रगण सुल्तान सिंह व चचेरे भाई लखन उम्र 20 पुत्र सरनाम सिंह ने अपने बहनोई निवासी नौहझील के साथ राया में आतिशबाजी की दुकान लगाई थी। जिसमें अचानक आग लग गई। 

आग लगने से ठाकुरदास, सुशील, अनिल व लखन गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिसमें ठाकुरदास की दिल्ली में व सुशील, लखन व अनिल की आगरा में मौत हो गई। चारों युवकों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें