हाथरस-सादाबाद मार्ग स्थित बंद पड़े एक इंटर लॉकिंग ईंट कारखाना से गांव में डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस, एक चाकू और एक बैगनार कार बरामद की है।
हाथरस जनपद में चंदपा कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक कार, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में चार अलीगढ़ और एक नोएडा से है।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान 6 अप्रैल को हाथरस-सादाबाद मार्ग स्थित बंद पड़े एक इंटर लॉकिंग ईंट कारखाना से गांव में डकैती की योजना बनाते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सचिन कुमार पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी बढ़ोला हाजी थाना लोधा, प्रशांत कुमार पुत्र गोपाल सिंह, निवासी, गांव भरतपुर थाना लोधा जिला अलीगढ़, वीकेश पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी बढ़ौला थाना लोधा, अंशू पुत्र राकेश सिंह निवासी सुदेश पुर थाना चंडौस व सुशील कुमार पुत्र राम खिलाड़ी निवासी इल्दौली थाना बिसरख बताया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचा, आठ कारतूस, एक चाकू और एक बैगनार कार बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनीता मिश्रा समेत अन्य लोग थे।