फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: अलग-अलग हादसों में किशोरी सहित पांच घायल, एक अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 12 Mar 2024 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मथुरा रोड स्थित हतीसा भगवंतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रसीपुर निवासी को सिकंदराराऊ क्षेत्र में सड़क पार कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हाथरस से सवारियों को लेकर महौं जा रहे टेंपो में सवार एक किशोरी गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शहर के मथुरा रोड स्थित हतीसा भगवंतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक निजी बैंक में कार्य करने वाले दीपक त्यागी पुत्र बचाराम त्यागी व कमलेश पुत्र राम अवतार निवासी साकेत कॉलोनी अलीगढ़ घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

दूसरी घटना में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रसीपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र मलिक राम 11 मार्च को सिकंदराराऊ क्षेत्र में सड़क पार कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


तीसरी घटना में हाथरस से सवारियों को लेकर महौं जा रहे टेंपो में सवार एक किशोरी गिरकर घायल हो गई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कुंडा बरवाना निवासी 11 वर्षीय प्रियंका पुत्री रामजीलाल 11 मार्च को अपने परिजनों के साथ टेंपो से गांव जा रही थी। तभी महौं के निकट वह टेंपों से गिर गई। बच्ची को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ निवासी वीरेश पुत्र रनजीत किसी काम के सिललिसे में बाइक से जा रहे थे। तभी मथुरा रोड पर एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें