यह लोग अतिरिक्त दहेज मांगने लगे और नहीं देने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इन लोगों ने करीब नौ माह पहले उनकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनके भाई ने बेटी के ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं मानी, जिससे वह काफी भयभीत हो गए। सोमवार की रात को गांव के पंचायत घर के पास बने स्वच्छता संसाधन केंद्र पर एक टिनशेड के एंगल पर गमछे का फंदा बनाकर उन्होंने जान दे दी।
तीन दिन पहले भी हुई थी गांव में पंचायत
डूंगर सिंह ने गांव में तीन दिन पहले पुत्री शिवानी को ससुराल में रखने के लिए एक पंचायत भी बुलाई थी। पंचायत में शिवानी के ससुराल वाले भी आए थे। काफी देर तक पंचायत होने के बाद डूंगर सिंह ने पुत्री के ससुरालीजनों के हाथ-पैर जोड़कर किसी भी तरह से उनकी पुत्री को ससुराल में रखने की प्रार्थना की, लेकिन तैयार नहीं हुए।
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। -हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।