आरओ व एआरओ के माध्यम से सभी प्रत्याशियों से चुनाव चिह्न चुनने के लिए वरीयता फॉर्म भरवाए गए थे। इस आधार पर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है। जिले में निकाय अध्यक्ष पद के 86 और सभासद व सदस्य पद के 693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
हाथरस नगर निकाय चुनाव के मैदान में कूदे अध्यक्ष और सभासद पदों के दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को सभी तहसीलों में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सभी तहसीलों में सुबह से दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी व उनके समर्थक जमे रहे। सभासद पद पर मनपसंद चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। प्रत्याशियों के मांग पत्र के अनुसार उन्हें वरीयता के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
विज्ञापन
यहां आरओ व एआरओ के माध्यम से सभी प्रत्याशियों से चुनाव चिह्न चुनने के लिए वरीयता फॉर्म भरवाए गए थे। इस आधार पर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है। जिले में निकाय अध्यक्ष पद के 86 और सभासद व सदस्य पद के 693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अब चुनाव चिह्न आवंटन होने के साथ ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।