फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid: 11 अप्रैल को होगी ईद की नमाज, देर रात तक हुई खरीदारी

Wed, 10 Apr 2024 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

9 अप्रैल शाम तक ईद के चांद का दीदार होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन चांद नहीं दिखा। अब 10 अप्रैल को माह-ए-रमजान का 30 वां रोजा पूरा हो गया। इस लिहाज से ईद 11 अप्रैल को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन
नमाज - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान का 30वां रोजा 10 अप्रैल को पूरा हो गया। 11  अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार खुलूस के साथ मनाया जाएगा। 10 अप्रैल को दिन भर मुस्लिम संप्रदाय के लोग ईद की तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों और ईदगाह की सफाई कराई गई। देर रात तक खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ती रही।

विज्ञापन


9 अप्रैल शाम तक ईद के चांद का दीदार होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन चांद नहीं दिखा। अब 10 अप्रैल को माह-ए-रमजान का 30 वां रोजा पूरा हो गया। इस लिहाज से ईद 11 अप्रैल को ही मनाई जाएगी। 10 अप्रैल को ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल रही। शहर के रामलीला मैदान, बागला मार्ग, सासनी गेट आदि बाजारों में मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की। सस्ती और अच्छे सामान की आस में ग्रामीण अंचल से भी मुस्लिम संप्रदाय के लोग खरीदारी के लिए शहर आए। बच्चों से लेकर बड़ों तक नरे सफेद व रंग-बिरंगी कढ़ाई के कुर्तों की खरीदारी की। महिलाओं ने कपड़ों और शृंगार के सामान की खास खरीदारी की।

ईदगाह के भीतर ही अदा करें ईद की नमाज
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी व इरफान अहम कुरैशी ने बताया कि ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नमाज के लिए ईदगाह में सफाई करा दी गई है। ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर रईस अहमद अब्बासी ने अकीदतमंदों से ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह पहुंचने की गुजारिश की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नमाज ईदगाह के भीतर ही होगी। नमाज पढ़ने के लिए साफ चादर व जानमाज साथ लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें