हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1236 विद्यालय हैं। 17 विद्यालयों छोड़कर सभी में विद्युतीकरण हो चुका है। इनमें विद्युतीकरण न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इन स्कूलों में बिजली आएगी।
हाथरस जिले के 17 परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने धनराशि विद्युत विभाग को दे दी है। आचार संहिता खत्म होते ही विद्यालयों में विद्युतीरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1236 विद्यालय हैं। जिले के 17 विद्यालयों छोड़कर सभी में विद्युतीकरण हो चुका है। इनमें विद्युतीकरण न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कार्य के लिए विभाग ने विद्युत विभाग से प्रांकलन कराते हुए शासन को भेजा था। प्रांकलनों के आधार पर शासन से इस कार्य के लिए जिले को 1570200 रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो गई। विभाग ने यह धनराशि विद्युत विभाग को दे दी है।
आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को पसीने से नहीं भीगना पड़ेगा। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के 17 विद्यालयों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ था। विद्युत विभाग से इन विद्यालयों का प्रांकलन कराकर निदेशायलय को भेजा गया था। प्रांकलनों के आधार पर धनराशि प्राप्त हो गई है। यह धनराशि विद्युत विभाग को दे दी गई है।