मृतक की भाभी प्रधान है। उनके परिवार की आरोपी संग प्रधानी चुनाव से रंजिश चली आ रही है। राशन डीलर आवश्यक कार्य से हाथरस आए थे। वापस आते समय रास्ते में उन्हें पीटा गया और गोली मार दी।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के राशन डीलर योगेश उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राशन डीलर का शव 13 जून की रात लहूलुहान अवस्था में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे को पड़ा मिला। पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मरने वाले योगेश उपाध्याय की भाभी विनीता ग्राम प्रधान है। उनके पति उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के सोनू पुत्र महेश के साथ उनकी प्रधानी चुनाव से रंजिश चली आ रही है। कई बार उनकी कहासुनी भी हुई। गत 13 जून की शाम करीब नौ बजे मेरे भाई राशन डीलर योगेश उपाध्याय आवश्यक कार्य से हाथरस आए थे। वापस आते समय रास्ते में उन्हें करीबी रिश्तेदार राकेश व पूरन भी मिल गए। ये दोनों दूसरी मोटर साइकिल पर थे।
रास्ते में घात लगाकर बैठे जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मुरली ठाकुर निवासी पहाड़पुर, सोनू निवासी धौरपुर, अंकित मसी निवासी पवलोई, पवन कुमार निवासी नगला खरग व दो अन्य ने मेरे भाई योगेश कुमार को रोक लिया और लोहे की रॉड व असलहा से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जितेंद्र ने उसे तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर उमेश मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।