फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गांव अहवरनपुर में डेंगू-वायरल प्रकोप जारी, स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन पहुंच रहे 20 से 25 मरीज

Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वैसे तो इन-दिनों हाथरस जिले भर में बुखार का प्रकोप है, लेकिन कई गांव ऐसे हैं, जहां ज्यादातर परिवारों में बुखार पांव पसार चुका है। ऐसा ही कुछ हाल आगरा-अलीगढ़ बाईपास से सटे गांव अहवरनपुर में भी है। गांव में बड़ी संख्या लोग डेंगू, और वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
अहवरनपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराते मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लगे गांव अहवरनपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार और डेंगू से पीड़ित हैं। इनका सरकारी अस्पताल के अलावा शहर के निजी व पड़ोसी जिले के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 21 अक्तूबर को भी गांव में कई ग्रामीण डेंगू, बुखार व वायरल से पीड़ित मिले। गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार और वायरल से पीड़ित आ रहे हैं।

विज्ञापन




वैसे तो इन-दिनों जिले भर में बुखार का प्रकोप है, लेकिन कई गांव ऐसे हैं, जहां ज्यादातर परिवारों में बुखार पांव पसार चुका है। ऐसा ही कुछ हाल आगरा-अलीगढ़ बाईपास से सटे गांव अहवरनपुर में भी है। गांव में बड़ी संख्या लोग डेंगू, और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा प्रति दिन गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं, जो सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल से पीड़ित हैं। सीएचओ द्वारा इनको दवा दी जा रही हे। बुखार के संदिग्ध मरीजों की कीट के माध्यम से डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग की टीम के नहीं पहुंचने की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है।

कई दिनों से बुखार आ रहा है। गांव के ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पहुंचकर वहां से दवा ले ली है। लेकिन उसके बाद भी कोई आराम नहीं मिला। -राजीवर सिंह, अहवरनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से बुखार आ रहा है। गांव में ही दवा ले ली है, लेकिन इसके बाद भी बुखार जाने का नाम नहीं ले रहा। लगातार दवा का खा रहा हूं। -चरन सिंह, अहवरनपुर
गांव अहवरनपुर में वायरल बुखार से ग्रामीणों के पीड़ित होने के संबंध में किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। अगर ऐसा है तो वहां तुरंत ही टीम भेजकर शिविर लगवाया जाएगा। मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ, नोडल अधिकारी, संचारी रोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें