एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के गांव आरव गढ़ निवासी बबलू कुमार पुत्र कालीचरण ने अपनी बेटी पूनम की शादी करीब तीन साल पहले बॉबी पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला काछी के साथ दान दहेज देकर की थी। रिपोर्ट में पिता ने कहा है कि पूनम के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वह पूनम को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
कस्बे से सटे गांव नगला काछी में शुक्रवार की शाम को विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के गांव आरव गढ़ निवासी बबलू कुमार पुत्र कालीचरण ने अपनी बेटी पूनम की शादी करीब तीन साल पहले बॉबी पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला काछी के साथ दान दहेज देकर की थी। रिपोर्ट में पिता ने कहा है कि पूनम के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वह पूनम को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
कई बार बात मायके तक पहुंची और दोनों पक्षों ने समझा-बुझाकर मामले को निपटा लिया। बीते कुछ दिनों से पूनम मायके में रह रही थी। 20 अक्तूबर को पति बॉबी पूनम को लाने ससुराल गया था। परिजनों ने पूनम को बॉबी के साथ भेज दिया। शाम करीब चार बजे बॉबी के पड़ोसी ने बबलू कुमार को फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मार दिया है। आनन-फानन पूनम के मायके वाले नगला काछी पहुंचे तो पूनम वहां मृत अवस्था में मिली। पूनम के एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
बबलू कुमार ने इस मामले में जेठ सनी, ससुर ओमप्रकाश, सास अनुसूइया, पति बॉबी निवासीगण नगला काछी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रामदास सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।