फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नाले में मिला युवक का शव, कबाड़ बीनने का काम करता था मृतक

Thu, 13 Jun 2024 08:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नाले में लोगों को एक युवक पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह मृत हालत में था। मृतक कबाड़ बीनने का काम करता था। चार दिन से घर पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित हरि आई हॉस्पिटल के बाहर नाले में 12 जून को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


12 जून दोपहर को नाले में लोगों को एक युवक पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह मृत हालत में था। शव मिलने की जानकारी पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी पूछताछ के बाद शव की पहचान कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मोहल्ला बड़ा अहियापुर निवासी 35 वर्षीय महाजन पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई। जानकारी होने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महाजन कबाड़ बीनने का काम करता था। चार दिन से घर पर नहीं पहुंचा था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नाले में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें