युवक बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में घायल युवक को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
12 जून रात करीब सवा आठ बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिससे घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव पीहुरा निवासी 40 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह 12 जून को बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय रात गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया । राहगीरों ने उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी ।
परिजन घायल युवक को सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया । 13 जून की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना पर घर में मातम छा गया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया । आगरा से जैसे ही शव गांव पहुंचा, वहां शोक की लहर दौड़ गई । गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।