आरोप है कि कि दो महीने पहले मोहल्ले के एक युवक ने गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। 4 अगस्त की शाम को यह युवक और उसके साथी गौरव को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी युवक और उसके साथियों ने गौरव को पीटा और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।
हाथरस शहर के आगरा रोड पर 4 अगस्त की देर रात एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक युवक व उसके साथियों पर हत्या कर शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला भोजा निवासी गौरव (23) पुत्र गौतम सिंह एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। रविवार की देर रात आगरा रोड स्थित आशीर्वाद कॉलोनी के गेट के बाहर संदिग्ध हालात में उसका शव मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए।
परिजनों ने मोहल्ले ही एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले मोहल्ले के एक युवक ने गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। 4 अगस्त की शाम को यह युवक और उसके साथी गौरव को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी युवक और उसके साथियों ने गौरव को पीटा और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। कोतवाली सदर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। एक और युवक घायल हुआ है। घायल युवक को उपचार के लिए प्रेम रघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। -रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।