फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करंट से झुलसे युवक की आगरा में मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 05 Aug 2024 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

करंट से झुलसे युवक को आगरा ले गए थे। 4 अगस्त को एक बार चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तभी उसकी सांस पुन: चलने लगी। इसी तरह 5 अगस्त को सुबह भी एक बार फिर ऐसा हुआ। अंत में दोपहर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक लोकेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव मकनपुर में 4 अगस्त सुबह खेत पर नलकूप की बिजली सही करते समय इसी गांव का निवासी लोकेंद्र सिंह (46) पुत्र शिवराम सिंह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां 5 अगस्त की दोपहर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


उसके साथ गए परिवार के एक सदस्य सत्यवीर ने बताया कि 4 अगस्त को एक बार चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जब वह वहां कुछ आवश्यक अभिलेख तैयार करा रहे थे तो उसकी सांस पुन: चलने लगी। इसी तरह 5 अगस्त को सुबह भी एक बार फिर ऐसा हुआ। अंत में दोपहर को उसकी मौत हो गई। परिजन बिलखने लगे। लोकेंद्र ने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को बिलखते छोड़ा है। मृतक खेतीबाड़ी के साथ बिजली फिटिंग का भी कार्य करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें