होली के बाद लोग कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। इस कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दोपहर से रोडवेज बसस्टैंड व हाथरस सिटी स्टेशन के अलावा हाथरस जंक्शन आदि स्थानों पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई।
होली के बाद बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि 12 मार्च तक चलने वाली प्रोत्साहन योजना में अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
होली के बाद लोग कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। इस कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दोपहर से रोडवेज बसस्टैंड व हाथरस सिटी स्टेशन के अलावा हाथरस जंक्शन आदि स्थानों पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई। भीड़ अधिक होने के चलते यात्रियों को ट्रेन व बसों में सवार होने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम ने यात्रियों को घरों तक पहुंचाने के लिए होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया है। इस दौरान बसें अतिरिक्त दौड़ेंगी। चालक परिचालकों व अन्य कर्मियों के अवकाश पर विराम रहेगा।