फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आलू के खेत में भरा लबालब पानी, फसल हुई बर्बाद, मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Mar 2024 05:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आलू के खेत में लबालब पानी भरने से  फसल बर्बाद हो गई। मामले की सहपऊ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार प मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव कुकरगवां निवासी शिवराज सिंह ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है । शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह अपने खेत में से आलू की खुदाई करने की तैयारी कर रहा था। कुकरगवां गांव निवासी मलिखान सिंह ने उनके ढाई बीघा आलू के खेत को पानी से लबालब भर दिया। जिससे उसकी फसल बर्बाद हो गई। 

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके आलू के खेत के पास ही गेंहू की फसल बोई थी । 15 मार्च को दिन में वह गेंहू में पानी लगा रहा था । शाम को बिजली जाने के बाद उसका कुछ खेत पानी के बिना भरा रह गया । वह शाम को सबमर्सिबल चली छोड़ घर चला गया । 

रात में बिजली आने के बाद सबमर्सिबल चल गई, जिससे उसके खेत के पास वाला ढाई बीघा आलू का खेत भी लबालब भर गया। आलूओं में पानी भरने से पूरा आलू खराब हो गया। जिससे पीड़ित को बहुत नुकसान हो गया । पुलिस ने शिकायत के आधार प मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें