ट्रैक्टर मालिक ने उनका फोन नहीं उठाया। रात आठ बजे करीब उन्हें पता चला कि एसडीएम कोर्ट के सामने आशू ढाबा के पीछे उनके पति की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने हत्या का आरोप ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल निवासी एंक्लेव कॉलोनी सादाबाद, उमेश पचौरी और कृष्णा निवासी कूपा गली सादाबाद पर लगाया। पुलिस रात से ही इन तीनों की तलाश में जुटी थी।
कोतवाली सादाबाद में इस हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद कोतवाल सादाबाद कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक इजहार अहमद मय हमराह कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह के साथ तलाश में जुटे थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक विष्णु की हत्या से संबंधित अभियुक्त ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल इस समय अपने घर पर मौजूद है और कहीं जाने की तैयारी में है।
कोतवाल ने बताया कि सूचना पर विश्वास करके वह अपनी टीम के साथ रविवार की दोपहर को ओमवीर के घर एन्क्लेव कॉलोनी एसडीएम कोर्ट के सामने की तरफ पहुंचे तो वह उनके हत्थे चढ़ गया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में ओमवीर ने बताया कि विष्णु और उसकी पहचान थी। शनिवार को दोेनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। ओमवीर ने बताया कि विष्णु ने उसकी की पत्नी से शराब के नशे में आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसके बाद वह उसे उसके घर छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में विष्णु ने उसे फिर गाली दे दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने विष्णु को धक्का दे दिया। वह वहीं गिर गया। उसके बाद ईंटों से कुचलकर उसने विष्णु की हत्या कर दी और वहां से चला गया।