फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर विनोद जाट गैंग ने लूटी थी कार 

Sat, 23 Dec 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
विज्ञापन
विनोद जाट से बरामद कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश विनोद जाट से बरामद की गई स्कॉर्पियो कार राजस्थान के नागौर जिले के व्यक्ति की निकली। विनोद जाट ने इस कार को सादाबाद क्षेत्र में गांव बिलारा के पास घुंघरू व्यापारियों से लूट के दौरान इस्तेमाल किया था। पुलिस ने शुक्रवार को कार स्वामी को बुलाकर कार उनके सुपुर्द कर दी। 
विज्ञापन


बता दें कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र गांव नगला छत्ती निवासी सुखवीर सिंह, बिसावर निवासी राजू एक नवंबर को आगरा में घुंघरू का पेमेंट लेकर लौट रहे थे। गांव बिलारा के पास स्कॉर्पियो संख्या आरजे 37 यूवी 2000 सवार विनोट जाट के  गैंग के सदस्यों ने सुखबीर की बाइक को टक्कर मारकर 7.90 लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने विनोद जाट को 26 नवंबर को लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार सहित गिरफ्तार किया था। 

यह कार छोटूराम जाखड़ पुत्र बाबूराम निवासी सूरतपुर थाना छितावा जिला नागौर की निकली। शनिवार को पुलिस ने छोटूराम को बुलाकर कार उनके सुपुर्द कर दी। छोटूराम ने बताया कि 28 अक्तूबर को उनके मित्र सुनील सारडा निवासी नूप कॉलोनी विश्वकर्मा मार्ग नावाकुचामन नागौर, राजस्थान परिवार के साथ वृंदावन में दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर के सामने उनका चालक किस्तूरमल गाड़ी लेकर खड़ा हो गया। तभी तीन बदमाश चालक को अगवा कर कार को ले गए। बदमाश चालक को वृंदावन से एक किलोमीटर आगे फेंककर भाग ए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें