फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बसें, 14 घायल

Fri, 22 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सासनी/हाथरस। 
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र में दो रोडवेज बसों की भिड़त में घायलघायल वृद्ध को उपचार के लिए ले जाता व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव बरसै के निकट दो तेज रफ्तार रोडवेज बसों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गईं। इस हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हो गए।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बसों की टक्कर की तेज आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण घरों से निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ज्यादातर घायलों को बसों से बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दोनों बसों के चालकों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

चार घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी 100 भी बचाव कार्य में जुट गई। आला अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी अरविंद कुमार, एसडीएम अंजुम बी, सीओ सुमन कनौजिया और तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के अलावा सासनी और हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने निजी अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना। एसडीएम अंजुम बी घायलों का हाल जानने बागला जिला अस्पताल भी पहुंचीं। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद गांव बरसै के ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर हाथरस की ओर से आ रही अलीगढ़ डिपो की अनुबंधित एसी बस सासनी की ओर से आ रही हाथरस डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के बाद ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए लेकिन सड़क पर दोनों बसों के भिड़ने से जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तेजी से हरकत में आ गए। तेज बारिश की परवाह किए बगैर अधिकारी फटाफट मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दूसरा सबसे जरूरी काम बसों को सड़क से हटाने का था। क्रेन की मदद से पुलिस ने कुछ ही देर में बसों को खींच कर सड़क किनारे खड़ा करा दिया और जाम खोल दिया। हादसे में किसी के हताहत न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस तो ली लेकिन घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न हो इसके लिए वह निजी अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों ने सभी घायलों का नाम नोट किया और फोन से परिजनाें को सूचित किया। बागला अस्पताल रेफर किए गए चार घायलों का नाम पता नोट करने का जिम्मा हाथरस गेट पुलिस को दिया गया। घायलों में हाथरस डिपो के चालक सुरेश निवासी बुलंदशहर, अलीगढ़ डिपो के चालक दीपू निवासी सुरेंद्र नगर, अलीगढ़, गौरव वर्मा निवासी हाथरस, गोपाल शंकर शर्मा निवासी स्वर्ण जयंती नगर, अलीगढ़, आकाश निवासी अलीगढ़, बसंत लाल निवासी सदर बाजार, इलाहाबाद, इनकी पत्नी निशा और बेटी कौशल्या, फु रकान निवासी नोगवां, अलीगढ़, गुड़िया निवासी बुलंदशहर, घंटाघर निवासी रामसिंह और इनके बेटे राजकुमार, बुलंदशहर के पला निवासी रामजीलाल और ओमप्रकाश शामिल हैं। चालक सुरेश और दीपू को अलीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें