फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Mon, 15 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को डिस्ट्रिक बार के सभी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपचंद शुक्ल तथा हमीरपुर के अधिवक्ता अशोक अहिरवार की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा किए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अब तक न किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने इस दौरान मांग की कि मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मृतक अधिवक्ताओं के सहायतार्थ प्रदेश सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया जाय। पुलिस द्वारा उच्च न्यायालय लखनऊ में घुसकर अधिवक्ताओं को निर्ममता पूर्वक लाठी चार्ज किया। लेकिन इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। अधिवक्ताओं ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत सोचनीय है। अपराधी खुले घूम रहे है और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में बार काउंसिल को अवगत कराते हुए मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाय।------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें