फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली बाइक और खून से लथपथ कपड़े

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेत में मिली बाइक और रंक्त रंजित कपड़ों की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान क्षेत्र में फायरिंग की सूचना पर पटा और मगटई मार्ग के बीच खेत में पहुंची पुलिस के उस समय होश उड़ गए, जब उसे खून से लथपथ बाइक और कपड़े मिले। किसी की हत्या की आशंका में पुलिस ने देर शाम तक आसपास खेतों की खाक छानी, लेकिन किसी के नहीं मिलने से कोतवाली पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस की जांच के दौरान मौजूद ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक उन्हें शाम को तीन फायर किए जाने की आवाज आई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जांच के  दौरान जब खेत में अंदर घुसी तो वहां खून से सना अंगोछा और बाइक मिली। आसपास भी काफी खून पड़ा था। अनहोनी की आशंका में पुलिस ने जांच तेज कर दी, लेकिन कई घंटे की पड़ताल के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि देर रात तक पुलिस अपनी पड़ताल में जुटी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को जरूर इतना बताया कि बाइक राया के रहने वाले एक व्यक्ति की है। वह यहां खेती करता है। देर शाम एक बोलेरो खेत पर आकर रुकी थी। पुलिस इससे आगे की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। एसओ मोहम्मद असलम का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों का पता लगाने और सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें