फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में धमाका करने के आरोप में स्टेनो गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सादाबाद कोर्ट में बम धमाके का आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सादाबाद में एसडीएम कोर्ट में धमाका करने के आरोप में पुलिस ने एसडीएम के स्टेनो आशीष कुमार पुत्र राजेंद्र प्रताप को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छह सुतली बम, 18 फुलझड़ी और सात देशी अनार भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक स्टेनो ने अपने बयान में कहा है कि उसने एसडीएम कोर्ट की नई बिल्डिंग में जल्द शिफ्ट होने के लिए पुरानी इमारत की छत को नुकसान पहुंचाने का प्लान बनाया था और इसीलिए सुतली बम चलाया गया था।
विज्ञापन


एएसपी संसार सिंह और सीओ मनीषा सिंह ने इस संबंध में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि स्टेनो आशीष ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि पुरानी इमारत की छत का प्लास्टर बार-बार गिरता रहता था। इससे कई बार कुछ कर्मचारी चोटिल भी हो चुके थे। एसडीएम कोर्ट की नई बिल्डिंग थाने के पास बनकर तैयार हो चुकी है। स्टेनो की कोशिश जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने की थी। जल्दबाजी में उसने सोमवार को पटाखा चलाकर छत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, ताकि एसडीएम कोर्ट नई इमारत में पहुंच जाए।

एएसपी ने बताया कि न्यायालय परिसर में धमाके के बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद विवेचना में इस मामले में 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 को भी बढ़ाया गया। जांच में आशीष का नाम सामने आने के बाद सादाबाद पुलिस को गिरफ्तारी में लगाया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्टेनो आशीष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जुर्म का इकबाल भी किया है और उनकी निशानदेही पर ही विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। खुलासा करने वाली टीम में केपी सिंह और एसआई अवधेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें