फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 10 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हसायन क्षेत्र के गांव नगला शेखा में सोमवार रात बच्चों के मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के गुप्तांग पर हंसिया से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हसायन थाना प्रभारी एमएस भाटी ने बताया कि नगला शेखा निवासी कन्हई सिंह के बड़े बेटे विजेंद्र और छोटे बेटे गजेंद्र के बच्चे सोमवार शाम को पानी भरने के लिए नल पर इकट्ठे थे। इस बीच एक बच्चे के पैर पर दूसरे ने अपना पैर रख दिया। इसे लेकर दोनों बच्चों में मारपीट शुरू हो गई। बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके माता-पिता भी शामिल हो गए। विजेंद्र और गजेंद्र के बीच जमकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसके बाद विजेंद्र अपनी दुकान पर चला गया। गजेंद्र ने विवाद में उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

इस धमकी से बेखबर विजेंद्र दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गजेंद्र हाथ में हंसिया लेकर आया और उसने विजेंद्र को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया। हंसिया से विजेंद्र के कमर के नीचे कई प्रहार कर दिए। आसपास लोगों की हिम्मत जवाब दे गई। वह बीच-बचाव को अपने कदम नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन


बड़े भाई को लहूलुहान करने के बाद आरोपी भाग गया। गंभीर हालत में परिवार के सदस्य विजेंद्र को लेकर पहले सीएचसी गए, जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। हाथरस जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पाया कि हंसिया के प्रहार से जांघ और उसके आसपास गुप्तांग की कुछ नसें कट गई हैं।

उन्होंने प्राथमिक उपचार देने के बाद विजेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां मंगलवार रात तक उसका उपचार जारी था। उधर, हसायन पुलिस ने पिता कन्हई सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया। एसओ हसायन एमएस भाटी का कहना है कि विजेंद्र को गंभीर हालत में यहां से रेफर किया गया है। आरोपी के बारे में पता चला है कि वह हर किसी पर हंसिया से प्रहार करने की धमकी देता है। उसे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें