कुरसंडा ग्राम पंचायत के एक माजरे में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्स एप के जरिए अश्लील वीडियो क्लिप भेज दी। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है।
खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12.23 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए सात अश्लील वीडियो क्लिप प्रधानाध्यापक के मोबाइल के जरिए आईं। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इससे यह सिद्ध होता है कि प्रधानाध्यापक ने आईटी तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उन्हें इस तरह के गंदे एवं अश्लील वीडियो भेजे। उन्होंने इस प्रधानाध्यापक के निलंबन के लिए बीएसए को भी संस्तुति भेजी है। इस तरह की अनुशासनहीनता जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसओ केपी सिंह का कहना है कि अश्लील वीडियो क्लिप भेजे जाने के मामले में खंड शिक्षाधिकारी की तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।