फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनाें को बंधक बना लाखों की लूट

Tue, 02 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांवों में बदमाशों का कहर जारी है। पिछले एक महीने में करीब दर्जनभर गांवों में चोरी और लूट की वारदात हो चुकी हैं। नगला अलिया में बदमाशाें ने परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाश घर से दो लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात और नकदी ले गए। 
विज्ञापन

गांव में बाहर की ओर एक किसान का घर है। बदमाश रविवार रात घर में दाखिल हुए और परिजनों को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर बदमाश जेवर और नकदी ले गए। सुबह परिजनों ने शोर मचाया तब ग्रामीणों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। थाना पुलिस को भी चोरी की जानकारी देने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। घटना की शिकायत मिलने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें