मुरसान में शौचालय निर्माण को लेकर हुई तानातनी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स।
- फोटो : Amar Ujala
कस्बा मुरसान में एक धार्मिक स्थल के पास शौचालय निर्माण कराए जाने से दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शौचालय निर्माण नहीं होने की बात पर शांत हुआ।
मुरसान में इगलास रोड पर एक धार्मिक स्थल है, जिसके पास चेयरमैन द्वारा शौचालय के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भेजी गई। इस बात की भनक लगते ही एक समुदाय के लोग वहां पर आ गए और विरोध करने लगे। दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए। इसकी सूचना सीओ योगेश कुमार को मिली तो वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। यहां पर मौजूद पूर्व चेयरमैन ने दोनों पक्षों को समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
25 सितंबर तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो, इसके बाद बैठक कर बात की जाएगी।
-योगेश कुमार, सीओ सादाबाद।