फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की ईंटों के नीचे दबकर मौत

Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ, हाथरस।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कस्बे में शनिवार को दो दर्दनाक हादसे हुए। इसमें एक बच्चे aकी मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे दबकर घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया है।  

विज्ञापन

सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला दमदमा निवासी नूर मैडम के यहां उनका धेवता चार वर्षीय अलम पुत्र जकी खान निवासी सुंदर नगर दिल्ली आया हुआ था। इसी मोहल्ले में एक मकान बन रहा है। अलम खेलते-खेलते वहां चला गया कि अचानक एक ईंटों का चट्टा उसके ऊपर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वह वहां पहुंचे और उन्होंने अलम को ईंटों के बीच से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।  


एक अन्य घटना कस्बे के मोहल्ला नौखेल में हुई। वहां बंदरों ने श्यामबाबू के घर की मुंडेर गिरा दी। घर के नीचे ही कई बच्चे खेल रहे थे। मुंडेर गिरने से वहां पांच वर्षीय रश्मि पुत्री श्यामबाबू, छह वर्षीयडिंपल पुत्री श्यामबाबू के अलावा तीन वर्षीय रोशनी पुत्री नरेश और अरुण पुत्र बबलू घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां काफी भीड़ लग गई और आनन-फानन लोगों ने इन्हें बाहर निकाला। घायल चारों बच्चों का उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें