थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौगांव की प्रधान हेमलता चौधरी ने थाने में तहरीर दी है कि 21 मई को डाक द्वारा एक पत्र मेरे प्रतिनिधि एवं मेरे जेठ ओमवीर सिंह के नाम आया था। पत्र में नगला बाग के एक व्यक्ति ने धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई है। तहरीर में कहा है कि यह बात किसी को बताने व पुलिस में सूचना देने की पत्र में मनाही की गई है।
धमकी भरे भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि हमने तुम्हें प्रधान बनवाया था, इसलिए मुझे 10 लाख रुपये दे दो। हम आपकी सुरक्षा भी करते रहेंगे क्योंकि हमारे सामने गांव में कोई नहीं बोलता है। यह बात गांव में किसी से कही तो वे लोग भी मारे जाएंगे। तहरीर में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो