फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बैंक प्रबंधक समेत दो की मौत

विज्ञापन
बड़ागांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बैंक प्रबंधक की कार - फोटो : mau
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास रविवार की रात 11 बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के प्रबंधक जितेंद्र कुमार सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीररुप से घायल हो गए। प्रबंधक मऊ मुख्यालय पर रहने वाले अपने मित्र से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। घायल दोनों युवक प्रबंधक के साले हैं।  
विज्ञापन


प्रबंधक जितेंद्र कुमार मूलरुप से बिहार राज्य के पटना के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मुहम्मदाबाद गोहना स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में थी। वह मुहम्मदाबाद में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। रविवार को जितेंद्र कुमार अपने साले विनय कुमार 23 और पवन 20  और जिस घर में बैंक है उसके मकान मालिक  विशाल वर्मा 27 के साथ मऊ जिला मुख्यालय पर आए थे। रात को साढ़े दस बजे प्रबंधक सभी के साथ कार से घर वापस घर लौट रहे थे।

कार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के सामने पहुंची कि अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में प्रबंधक जितेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार विशाल, पवन और विनय गंभीर रुप से घायल हुए। पुलिस ने तीनों घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने विशाल की हालत गंभीर देखकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल विनय और पवन को उपचार के लिए पटना ले जाया गया। प्रबंधक जितेंद्र सात भाई बहनों में चौथे नंबर पर थे। घर में जितेंद्र ही कमाऊ थे। उनसे बड़ी चार बहने हैं। हादसे से जितेंद्र और विशाल के घर पर कोहराम मचा था। उसकी पत्नी पिंकी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें