फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकली ऑफ के लिए अभी करना होगा इंतजार

Fri, 22 Apr 2016 12:20 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस कर्मियों का वीकली ऑफ का सपना सच होने में अभी कुछ समय लग सकता है। एसपी के मुताबिक साप्ताहिक छुट्टी देने से पहले हर पहलू पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पूरी स्टडी के बाद इसे लागू करने पर फैसला किया जा सकता है। ऐसे में वीकली ऑफ मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। मालूम हो कि पड़ोसी जिले आगरा में पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ दिए जाने की शुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद ने वीकली ऑफ दिए जाने का ऐलान किया था जिसके बाद से छुट्टियों के लिए परेशान रहने वाले पुलिस कर्मियों में नया उत्साह देखा जा रहा है। सिपाही हो या दरोगा, इंस्पेक्टर हो या सीओ, सभी को साप्ताहिक अवकाश की कमी सताती है। कई घंटे की जी-तोड़ मेहनत और परिवार से दूरी के कारण पुलिस की नौकरी काफी कठिन मानी जाती है। इस कारण से पुलिसकर्मियाें का व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो जाता है और आराम नहीं मिलने से ज्यादातर ब्लड प्रेशर, हाईपर टेंशन और दिल के रोगों से घिर जाते हैं। 
हालांकि जिले में पुलिस बल काफी कम है। किसी बड़े आयोजन के मौके पर दूसरे जिलों से फोर्स मंगाना होता है। ऐसे में वीकली ऑफ देने के बाद कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती पुलिस अधिकारियों पर होगी। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि वह हर पहलू पर विचार कर रहे हैं। अच्छी तरह से इस बारे में स्टडी की जा रही है। इसके बाद इस नियम को लागू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें