फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के परिजनों से थाने में कई घंटे तक पूछताछ       

Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चंदपा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के मामले की गूंज शासन तक पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रहे हैं। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने सोमवार को उनके परिजनों और करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


चंदपा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कई लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा सोमवार को चंदपा थाने पहुंचे और देर तक परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मुख्य आरोपियों को जल्द दबोचने की बात कह रही है। कार्यवाहक निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी हमारी पकड़ में होंगे। आरोपियों के बारे में कई सुराग मिले हैं। अब वह पुलिस की पकड़ से ज्यादा दूर नहीं रह सकेंगे।

मालूम हो कि दुष्कर्म पीड़िता की मौत शनिवार की शाम गंभीर रूप से जलने से हुई थी। पीड़िता के एटा निवासी भाई ने शिकायत करते हुए बताया था कि दो साल पहले उसने बहन की शादी यहां की थी। कुछ दिन पहले पीड़िता को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में ससुराली समझौता करने के पक्ष में थे वहीं पीड़िता पुलिस से शिकायत करना चाहती थी।
विज्ञापन


पीड़िता के आरोपी को सजा दिलाने की जिद से नाराज ससुरालियों ने शनिवार शाम उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस मामले में पति, सास, ससुर के अलावा दुष्कर्म के आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। चंदपा पुलिस के अलावा महिला थाना और सीओ सादाबाद भी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें