फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह में लगी आग लाखों के आलू जले

Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में आग लगने के बाद जले आलू। कोल्ड स्टोर काे देखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के मुरसान रोड स्थित एसआर अग्रवाल शीतगृह में शनिवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से शीतगृह में भंडारित लाखों रुपये के आलू बोरे सहित जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर दो दमकल पहुंच गई। अफरा-तफरी के बीच करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शीतगृह के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे बंदर कूद गया, जिससे शीतगृह की छठवीं मंजिल स्थित चैंबर नंबर तीन में विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चैंबर में रखे आलू के बोरों में आग लग गई।

घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब सुबह करीब साढ़े दस बजे लेबर शीतगृह के चैंबर के अंदर से आलू के बोरे लेने गई। चैंबर के अंदर से धुआं उठता देख लेबर ने शोर मचा दिया। इसकी जानकारी शीतगृह मालिक को दी गई। शीतगृह में आग लगने की सूचना पर वहां फायर ब्रिगेड की दो दमकल पहुंच गईं। दमकल कर्मियों और शीतगृह की लेबर ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शीतगृह मालिक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने बताया कि आग से करीब 700 से एक हजार बोरों में भरे आलू जल गए, जिससे करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान शीतगृह पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ शीतगृह पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें