फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के दो युवकों की फरीदाबाद में मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर और नगला मोती के दो युवकों की हरियाणा के फरीदाबाद में बाटा चौक के निकट सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों बाइक से जा रहे थे। इनकी बाइक डंपर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे की खबर से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांवों में भी मातम छा गया।
विज्ञापन


दिवाली से पहले दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन उनके शवों को लेने के लिए फरीदाबाद रवाना हो गए थे। देर रात तक उनके शव आने का इंतजार किया जा रहा था। बताते हैं कि दोनों युवक फूलमालाआें के कारोबार के लिए फरीदाबाद को गए थे। बदरपुर बॉर्डर पर हुई सड़क दुर्घटना में इनकी बाइक डंपर से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर निवासी बंटी पुत्र बनवारीलाल और जितेंद्र (22 वर्ष) पुत्र भीकम सिंह निवासी नगला मोती अपने गांव के दो अन्य युवकों के साथ फरीदाबाद गए थे। यह दोनों त्योहार पर वहां फूलों की माला बनाकर बेचने का काम करते थे। उनके साथ गांव नगला मोती के 23 वर्षी रवि पुत्र रामनिवास और 18 वर्षीय पंकज कुमार भी गए थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि शनिवार की सुबह जितेंद्र और बंटी अपनी बाइक पर सवार होकर जैतपुर मंडी से फूल खरीदने जा रहे थे। इस दौरान इनकी बाइक बाटा चौक डिबुआ कॉलोनी के पास एक डंपर से टकरा गई, जिससे यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरियाणा पुलिस द्वारा इन युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह यादव ने इन दोनों मौतों के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें