शराब पकड़े जाने की जानकारी देते सीओ सादाबाद।
- फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे निरोधात्मक कार्यवाही अभियान के तहत 20 मार्च को की गई चेकिंग में कोतवाली पुलिस ने एक सिल्वर रंग की इको कार से अवैध शराब बरामद की।
सीओ योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएचओ अरविंद कुमार राठी के कुशल नेतृत्व में 20 मार्च को उपनिरीक्षक गंगासरन मय हमराही अर्जुन कुमार, कार्तिक, राहुल कुमार और सुनील के साथ गांव गढ़ उमराव तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी गांव गढ़ उमराव की तरफ से एक सिल्वर कलर की इको कार बिना नंबर आती दिखाई दी, जो हम पुलिस वालों को देखकर चालक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर शक होने पर हम पुलिस वालों ने दबिश देकर उक्त गाड़ी को घेर लिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया ।
गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 250 लीटर अंग्रेजी नाजायज शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गोवर्धनदास पुत्र गिर्राज किशोर निवासी जटोई थाना सादाबाद हाथरस बताया, जिस पर कोतवाली पर धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया है।