फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान हंगामा, स्टाफ से अभद्रता

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित एफआरयू (प्रथम संदर्भन इकाई) पर गुरुवार की रात जमकर हंगामा हुआ। प्रसव कक्ष में मौजूद स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम से अभद्रता की गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी के एफआरयू केंद्र के प्रसव कक्ष में गांव गुरसौटी की कुछ महिलाएं एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए लाईं। महिला को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। प्रसव कक्ष के अंदर महिला का प्रसव कराने की तैयारी थी, लेकिन इस दौरान वहां कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर आए और प्रसव कक्ष के अंदर घुस गए। आरोप है कि जब इनसे बाहर जाने के लिए कहा गया तो वह भड़क गए और प्रसव केंद्र में मौजूद स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एएनएम ने किया तो इन लोगों ने गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी होने पर मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह और अन्य चिकित्सक और कर्मचारी पहुंच गए। सीएचसी प्रभारी ने इस हंगामे की जानकारी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इधर, इस हंगामे के बाद महिलाएं प्रसव पीड़िता महिला को सीएचसी पर बिना प्रसव कराए ही वापस ले गईं। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि कुछ युवक रात को शराब के नशे में धुत होकर आए थे और जबरन प्रसव कक्ष में घुसकर हंगामा और प्रसव कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें